Breaking :
||जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित||लातेहार: बालूमाथ के मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का भंडाफोड़, व्यवसायी समेत दो चोर गिरफ्तार||पलामू: TSPC के उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे पर खड़े पांच ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: पांच लाख के इनामी TSPC सबजोनल कमांडर रोशन जी ने किया सरेंडर, पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत||लातेहार: 10 लाख का इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर चंदन सिंह खरवार गिरफ्तार, दो इंसास रायफल, ज़िंदा गोली व लोडेड मैगजीन बरामद||लातेहार: रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट से लौट रहे तेज रफ़्तार हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति घायल||झारखंड: राज्य के 57 रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधायें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- राज्य सरकार करे सहयोग तो तय समय पर पूर्ण होंगी योजनायें||लातेहार: अफीम तस्करों के खिलाफ चंदवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेलर ट्रक से 10 टन अफीम डोडा बरामद, अनुमानित कीमत 60 लाख||चतरा: पुलिस ने किया नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार||नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज की अवधि विस्तार पर रोक नहीं लगाने की बात महज अफवाह

रामगढ़ उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दो मार्च को काउंटिंग

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग की प्रक्रिया शाम पांच बजे खत्म हो गई। अब दो मार्च को काउंटिंग की जाएगी।

सोमवार की शाम जिला प्रशासन ने रिपोर्ट जारी की और बताया कि 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कुल 405 बूथों पर 228152 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 115931 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 112221 है। यह प्रतिशत 2019 के चुनाव के मुकाबले 3 प्रतिशत कम है। 2019 में 71.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला था।

कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम पहुंचाएं जा रहे हैं ईवीएम

शाम 5 बजे मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम को पोलिंग एजेंट के सामने ही सील कर दिया गया। ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम को रखा जाएगा। मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने के लिए सेक्टर में मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। बरलंगा से लेकर रामगढ़ शहर तक पदाधिकारी मुस्तैद हैं। ईवीएम को किसी भी स्तर पर कोई नुकसान ना हो इसके लिए स्कोर्ट पार्टी को भी तैनात किया गया है।

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस वजह से किसी भी बूथ पर ना तो कोई हिंसक झड़प हुई और ना ही कहीं पर कोई वारदात हुई। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से एक – दो बूथ पर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक को भी शांत करा दिया गया। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में पुलिस की मौजूदगी ने शांतिपूर्वक मतदान कार्य को संपन्न करा दिया।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023