Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

घास काटने गयी 50 वर्षीय महिला के साथ पुलिसकर्मियों ने की हैवानियत, गैंगरेप के बाद गुप्तांग पर पैरों से हमला

लोहरदगा : जिले के एक गांव में खेत में घास काटने गई 50 वर्षीय महिला के साथ दो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित महिला गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है, जबकि दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गयी शिकायत के मुताबिक घटना चार अक्टूबर की देर रात की है, जब दो लोगों ने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत होकर खेत में उसके साथ मारपीट की। शिकायत में कहा गया है कि महिला अपने मक्के के खेत में घास काट रही थी तभी वहां दो पुलिसकर्मी आए और उन दो पुलिसकर्मियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांगों पर लात मारी, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला के परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क नहीं किया और गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। रांची के रिम्स रेफर करने से पहले उन्हें पहले लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रिम्स के उप चिकित्सा अधीक्षक शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित महिला की हालत अब स्थिर है और उसका हर संभव इलाज किया जा रहा है। मामले की निगरानी और उसके अनुसार उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।

महिला थाना प्रभारी नविता महतो ने कहा कि परिवार ने बुधवार को उनसे संपर्क किया, जिसके बाद शिकायत दर्ज करायी गयी। उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी पुलिसकर्मियों की पहचान कृष्णकांत तिवारी और अजय बारा के रूप में हुई है और आरोप की पुष्टि के बाद दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई के साथ सेवा से बर्खास्त किए जाने की संभावना है।