Breaking :
||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत||JOB: लातेहार जिले में विशेष भर्ती कैंप का आयोजन, 450 पदों पर प्रशिक्षण के बाद होगी सीधी नियुक्ति||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने आयी नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद

लातेहार: दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की थी रांची के युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार

अजय/लातेहार

ठेठ नागपुरी गायिका है गिरफ्तार महिला बसंती देवी

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के डुमारो पंचायत के निंद्रा बजरमरी टोला में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग में कुटे, ओरमांझी (रांची) निवासी पन्नेलाल महतो हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर कर दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी और खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने बताया कि डुमारो पंचायत के बैलगड़ा बजरमरी निवासी विधवा महिला बसंती देवी पति स्व नन्दलाल गंझु ने ही अपनी बहन के देवर संतोष गंझु पिता बुधन गंझु (धमधमिया, खलारी) के साथ मिलकर पन्नेलाल महतो के हत्या की साजिश रची थी। महिला और उसके साथी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पुलिस के अनुसार महिला सभी को दिग्भ्रमित करने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही थी। लेकिन वह पुलिसया दबाव नही झेल पाई और हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: प्रेम प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपी फरार

मृतक पन्नेलाल गिरफ्तार महिला के पति का दोस्त था। पति के गुजरने के बाद उक्त महिला का मृतक के साथ नजदीकी बढ़ गई थी। महिला ने मृतक पन्नेलाल का खूब फायदा उठाया जब मन भर गया तो उसने अपनी बहन के देवर सह दूसरे आशिक के साथ मिलकर पन्नेलाल की हत्या की साजिश रची।

साजिश के तहत ही पन्नेलाल के साथ वह बाइक से रांची से बैलगड़ा आने के क्रम में खलारी के धमधमिया गांव गई। जहां पहले से मुर्गा और दारू लेकर उसका दूसरा आशिक संतोष इंतजार कर रहा था। धमधमिया से तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बैलगड़ा के बजरमरी स्थित घर पहुंचे। रात में तीनों ने मिलकर साथ खाना खाया और दारू पी, देर रात जब पन्नेलाल सो गया तब महिला बसंती देवी और उसके आशिक संतोष ने उसके ऊपर टांगी से गले व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने कांड सं 97/22 के तहत दोनो को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मालूम हो कि गिरफ्तार महिला बसंती देवी ठेठ नागपुरी गायिका है और वह अब तक कई स्टेज शो भी कर चुकी है। उसके कई वीडियो यू ट्यूब पर भी अपलोड है। हत्याकांड को सुलझाने में पुनि सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, सअनि दिव्यप्रकाश, रामप्रसाद राम, नारायण यादव व पुलिस बल शामिल थे।