Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: पुलिस ने 10 एकड़ में लगाई अवैध अफीम की फसल को किया नष्ट

Police destroyed illegal opium

संजय राम/बारियातू

लातेहार: बारियातू प्रखंड अंतर्गत पुलिस और वन विभाग के टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बालूमाथ वन क्षेत्र के बालूभांग पंचायत अंतर्गत डाकादिरी के सुरक्षित वन क्षेत्र में नौ एकड़ से भी अधिक और कोटनासिमर में निजी जमीन में एक एकड़ में लगे अफीम की खेती को ट्रैक्टर की मदद से नष्ट किया है।

बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो को गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू प्रखंड के बालूभांग पंचायत में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती किया गया है। जिसपर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन कर अभियान चलाया और करीब दस एकड़ में लगी अफीमकी फसल को नष्ट किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि बालूभांग और कोटनासिमर में पोस्ते की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पहुंचकर पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर की सहायता से नष्ट कर दिया गया। वहीं इस जहरीले खेती करने वाले को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित कर वैसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान में बालूमाथ थाना के एसआई कैलाश कुमार, सुनील कुमार और मकईयाटांड, मारंगलोइया पिकेट के सशस्त्र बल के जवान और वन विभाग की टीम शामिल थी।

Police destroyed illegal opium


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *