Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से भाग रहे JJMP के चार समर्थकों को पकड़ा, 17 उग्रवादियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के चार सक्रिय समर्थकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें पेशरार पंचायत के केदली टोला जंगल में रविवार को हुई मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ स्थल से भागते हुए पकड़ा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जिसमें गुमानी लोहरा (बतातखुर्द, लातेहार), संजय गुप्ता (बतातखुर्द, लातेहार), आमुन उरांव (सकवार, लातेहार) व सुनील उरांव अम्बापावा (लोहरदगा) शामिल है।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार में पुलिस व JJMP के बीच मुठभेड़, हथियार व गोलियां बरामद

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इन चारो को मुठभेड़ स्थल से भागते हुए पकड़ा गया था। जो जांच के क्रम मे जेजेएमपी के सक्रिय समर्थक पाए गए। पूछताछ के बाद चारो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने आगे बताया कि रविवार को हुई मुठभेड़ में कुल 17 जेजेएमपी उग्रवादियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें सुप्रीमो पप्पू लोहरा, लवलेश गंझू, सुशिल उरांव, गणेश लोहरा, शिव सिंह, शिवराज सिंह, मुकेश राम, मिथुन लोहरा, रामदेव लोहरा, खुर्शीद अंसारी, कमलेश नायक, बबलू राम व अन्य का नाम शामिल है।