पलामू में हथियार के साथ घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू : पुलिस ने रविवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव से गुप्त सूचना के आधार पर घटना को अंजाम देने के उदेश्य से घूम रहे एक आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मधुबाना, पिपरा, पलामू का रहने वाला है।
इस संबंध में आईपीएस ऋषभ गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
चतरा: पुलिस ने किया नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Admin / March 17, 2023
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अप्रैल में आयेंगे रांची
Admin / March 16, 2023