Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पीडीएस दुकानदार को बदमाशों ने मारीं तीन गोलियां, मौत

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के हुलसम पंचायत के भिखहीपलवा गांव में बदमाशों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बंगाली उरांव को तीन गोली मार दी। गोली पैर, पीठ और सीने में लगी। गंभीर हालत में उसे एमआरएमसीएच मेदिनीनगर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार रात की है।

मृतक के परिजनों के अनुसार पीडीएस दुकानदार बंगाली उरांव घर में थे। इसी बीच बाइक से पहुंचे चार अपराधियों ने घर में घुसकर पहले पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन जब गोली नहीं चली तो बंगाली उरांव को राइफल से तीन गोली मार दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना को पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले पंचायत चुनाव में बंगाली उराँव के जीजा चुनाव लड़ रहे थे और बंगाली ने इसमें उनकी मदद नहीं की थी। इससे विवाद बढ़ गया। पांच दिन पहले इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। छतरपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीडीएस दुकानदार गोली मारकर हत्या की गयी है। मामले की जांच की जा रही है।