Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

अवैध खनन को लेकर पलामू डीसी ने की बड़ी कार्रवाई, 11 खननपट्टों को किया रद्द

पलामू : जिले में अवैध खनन को लेकर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 खननपट्टों को रद्द कर दिया है। इनमें जिले के पाटन, नौडीहाबाजार, सदर मेदिनीनगर, छतरपुर, चैनपुर, हरिहरगंज अंचलों के पत्थर खदान शामिल हैं।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इनके विरुद्ध उपायुक्त को शिकायत मिली थी जिसका संज्ञान लेकर स्थल जांच करायी गयी। रद्द किये गये खननपट्टों के विरुद्ध अनियमितता व लंबे समय से लंबित राजस्व बकाये जैसी शिकायतें मिली थी। वहीं कुछ खनन लीजधारकों के विरुद्ध स्थानीय लोगों के द्वारा उपायुक्त से मिलकर भी शिकायत की गयी थी।

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

मालूम हो कि बीते 9 नवंबर को मेदनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में गढ़वा एवं पलामू जिले के संयुक्त पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया था।