Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

लातेहार: एक लाख का इनामी माओवादी जितेंद्र गंझू उर्फ़ जीवन जी गिरफ्तार

मुकेश/चंदवा

लातेहार : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजनी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना पुलिस ने माओवादी रवींद गंझू के दस्ते के सक्रिय सदस्य जितेंद्र गंझू उर्फ़ जीवन जी पिता सधन गंझू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली चंदवा थाना क्षेत्र के दूधी माटी का रहने वाला है।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित दल ने चिन्हित स्थान पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि माओवादी जितेंद्र गंझू पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रहा था। जिसे चंदवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर चंदवा थाना समेत अन्य थानों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें पुलिस को इसकी तलाश थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

गिरफ्तार नक्सली पर कांड संख्या 140/2018, दिनांक 04,11, 2021 धारा-147/148/149/341/342/386/387/427/435 भादवी उसके बाद कांड संख्या 85/16, दिनांक 15,06,2016 धारा 147/148/149/353/307 भादवी 27 आर्म्स एक्ट एवं17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

छापामारी दल

एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, चंदवा थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, नारायण यादव, दिव्य प्रकाश, सुनील कुमार टूटी, मोहम्मद शाहरुख अंसारी, अरविंद कुमार सिंह एवं सैट पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।