Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में एंबुलेंस और ट्रक की सीधी टक्कर में एक की मौत, 6 घायल

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के नदवेलवा गांव के पास एंबुलेंस और ट्रक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल व्यक्ति की पहचान राजकुमार सिंह (60 वर्ष) नावाटोली, मेदिनीनगर निवासी के रूप में हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हादसे के बाद सभी घायलों को मनिका थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मनिका अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉ क्षितिज ने बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में चाहत कुमारी, शिखा कुमारी, अर्चना देवी, मोहित कुमार, अजय कुमार, धनंजय कुमार पांडेय और मनीष कुमार शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग बीमार अर्चना देवी का इलाज कराने एंबुलेंस से रांची जा रहे थे। इसी बीच नदबेलवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के चालक समेत कई लोग उसी में फंस गए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शुभम कुमार, एएसआई मनोज कुमार दुबे समेत कई पुलिस कर्मियों ने एम्बुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और ग्रामीणों की मदद से पुलिस वाहन से इलाज के लिए मनिका अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद ट्रक चालक और उपचालक मौके से फरार हो गए। ट्रक सड़क के बीचो बीच खड़ा था जिसके लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा। बाद में थाना प्रभारी ने सड़क पर खड़े ट्रक को साइड कराया जिसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।