Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर एसपी ने सम्मान में लगाये पौधे

लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने गुरुवार को अपने कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हवलदार सुनील सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके सम्मान में यह पौधा लगाया गया।

लातेहार जिला पुलिस में 40 साल के कार्यकाल के बाद हवलदार सुनील सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। पिछले आठ वर्षों से उनकी प्रतिनियुक्ति लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गार्ड के रूप में थी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनकी सेवा और कर्तव्य से प्रभावित होकर आज कार्यालय परिसर में उनके सम्मान में अशोक का पौधा लगाया।

इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *