Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

अंधविश्वास: लातेहार में डायन-बिसाही के आरोप में दम्पति का सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के भेड़ीगंझार गांव में एक आदिवासी दम्पति का डायन-बिसाही करने के आरोप में मुंडन कराकर गांव में घुमाया गया। घटना दो दिन पहले की है, लेकिन यह मामला मंगलवार को सामने आया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पीड़ित दम्पति थाने पहुंचा और अपना बयान दर्ज कराया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। लोगों को शक था कि धनेश्वर नगेसिया और उसकी पत्नी लाली देवी ने डायन-बिसाही कर उसकी जान ले ली है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने दम्पति को पकड़ लिया और गांव के बैगा के पास ले गये, जहां बैगा की सलाह पर दम्पति का शुद्धिकरण करने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने पति-पत्नी के बाल मुडवाये और पूरे गांव में घुमाकर उनका शुद्धिकरण किया। इधर पीड़ित दम्पति का आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट भी की है।

इस मामले में महुआडांड़ एसडीएम नित निखिल सुरीन ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। पुलिस पीड़ित दम्पति का बयान दर्ज कर रही है। मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित की गयी है। जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

वहीं थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जांच के दौरान कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Latehar beheaded paraded News