Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

शर्मनाक: शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में पोस्ट कर दी अश्लील तस्वीरें

संजय राम/बारियातू

लातेहार : जिले के बरियातू प्रखंड में सरकारी शिक्षकों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। सोमवार को एक शिक्षक के मोबाइल से अश्लील तस्वीर पोस्ट करते ही ग्रुप में हड़कंप मच गया। शर्मनाक बात यह है कि ग्रुप के दो अन्य शिक्षकों ने उसी तस्वीर को फिर से उसी ग्रुप को फॉरवर्ड कर दिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड कार्यक्रम अधिकारी द्वारा गठित इस समूह में करीब 225 शिक्षक शामिल हैं। इनमें कई शिक्षिकाएं, संविदा कर्मी शामिल हैं। अचानक पोस्ट की गई अश्लील तस्वीर देखकर कई शिक्षकों ने ग्रुप छोड़ दिया। धीरे-धीरे मामला विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया।

आपको बता दें कि इससे पूर्व कोरोना लॉकडाउन के दौरान एक बार बच्चों को पढ़ाने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में भी ऐसी घटना हुई थी। उस घटना में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

लातेहार जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला बरेलिया ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर किसी शिक्षक ने ऐसी गलती की है तो उससे स्पष्टीकरण मांग कर कार्रवाई की जाएगी। विभाग इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगा।