अब गढ़वा में पेट्रोल छिड़क कर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
दुमका के बाद अब गढ़वा जिले में एक विशेष समुदाय द्वारा पेट्रोल छिड़क कर एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया है। हालांकि इस हादसे में युवक की जान तो बच गई है, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया है।
युवक को नगर उंटारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव निवासी दीपक सोनी के रूप में हुई है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी का पैर भी आंशिक रूप से जल गया।

प्राप्त जानकारी के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के चितविश्राम गांव में शुक्रवार की रात एक अन्य समुदाय के लोगों ने पेट्रोल छिड़क कर एक व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में वह बुरी तरह झुलस गया।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना में दूसरे पक्ष के कसमुद्दीन अंसारी नाम के शख्स का पैर भी आंशिक रूप से जल गया। दूसरे पक्ष का आरोपित कसमुद्दीन भी थाने पहुंचा और दीपक सोनी पर मारपीट का आरोप लगाया है।