Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: अब मनिका के डुमरी में दिखा आदमखोर तेंदुआ, गांव में मचा कोहराम, घर में दुबके लोग

तेंदुआ न्यूज लातेहार

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

डुमरी के सतबहनी पुल के पास देखा गया तेंदुआ

लातेहार : बुधवार की रात करीब नौ बजे मनिका प्रखंड के रांकी कला पंचायत के डुमरी गांव में सतबहनी पुल के पास आदमखोर तेंदुआ देखा गया। बाइक की लाइट में तेंदुए पर नजर पड़ते ही गांव में कोहराम मच गया। सभी अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गये।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वह सतबनी पुल के पास पानी पीने आता है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पूर्व भी इसी स्थान पर तेंदुआ देखा गया था। हालांकि लोगों का कहना है कि तेंदुआ उक्त जगह पर पानी पीने आता है।

ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवार डुमरी से गेहूं पिसवाकर घर लौट रहा था, इसी बीच बाइक की लाइट में उसे एक तेंदुआ दिखाई दिया। वहीं, दूसरे बाइक सवार को भी तेंदुआ दिख गया।

तेंदुआ देखे जाने की खबर आसपास के गावों में आग की तरह फ़ैल गयी। जिससे मनिका प्रखंड के डुमरी, कोपे, लंका के गांवों में लोग दहशत में हैं। सभी ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए हैं। ग्रामीणों ने गांव के सभी लोगों को अलर्ट कर दिया है। हालांकि अभी तक ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी है।

तेंदुआ न्यूज लातेहार