Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब झारखंड के सरकारी शिक्षकों को मिलेगी ऑनलाइन छुट्टी, ट्रायल शुरू

रांची : राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अब छुट्टी लेने की चिंता नहीं करनी होगी। जल्द ही शिक्षकों को ऑनलाइन अवकाश मिलेगा। इसका ट्रायल डिपार्टमेंट ने शुरू कर दिया है। अगर इसमें कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जायेगा। सब कुछ ठीक रहा तो लागू कर दिया जायेगा।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

जानकारी के अनुसार विभाग ने प्रयोग के तौर पर शिक्षकों के लिए ऑनलाइन लीव मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है। इस प्रणाली के परीक्षण के लिए पायलट जिले खूंटी को अग्रणी जिले के रूप में चुना गया है। शिक्षकों को अपने स्तर से अप्लाई लीव पर जाकर प्रयोग के तौर पर सत्यापन करने को कहा गया है। यह सिस्टम ट्रायल के लिए बनाया गया है। इसलिए प्रयोग सफल होने के बाद भी शिक्षकों की छुट्टी नहीं गिनी जायेगी। इसका कोई हिसाब नहीं होगा।

शिक्षकों से कहा गया है कि व्यवस्था में कोई तकनीकी गड़बड़ी होने पर वे भी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यदि कोई आपत्ति हो तो आवश्यकता पड़ने पर उसमें संशोधन किया जा सकता है। शिक्षकों को कहा गया है कि वे गूगल में ए विद्या वाहिनी में जाकर शिक्षक आईडी से लॉगिन करें। इसके बाद साइड में तीन लाइन को टच करने के बाद छुट्टी का ऑप्शन आयेगा।