Breaking :
||झारखंड में अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप, फिर प्री-मानसून से लोगों को मिलेगी राहत||गढ़वा: नहाने के दौरान डैम में डूबने से तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान

अब जमशेदपुर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, 24 घंटे में दो बार मंदिर के पास फेंका प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा

असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार झारखंड को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है. लोहरदगा, फिर रांची और अब जमशेदपुर में मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

जमशेदपुर स्थित टेल्को में रविवार को 24 घंटे में दो बार असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश की। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खडंगाझाड़ के पुलिस टीओपी स्थित धार्मिक स्थल के बगल में शरारती तत्वों ने प्रतिबंधित मांस फेंका था। इसकी सूचना मिलते ही हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति एवं हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने इसकी लिखित शिकायत की है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंदर दूसरी बार प्रतिबंधित मांस फेंका गया। अखाड़ा इसका जोरदार विरोध करता है। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि माहौल को खराब करने वालों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो समिति उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इधर, इस मामले में पुलिस को पता चला है कि कुछलोगों द्वारा साजिश के तहत यहां मांस फेंका गया है। उनका पता लगाकर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

रविवार की सुबह टेल्को के खरंगाझार में धार्मिक स्थल के पास प्रतिबंधित मांस का एक टुकड़ा मिला। 24 घंटे में दो बार हुई इस तरह की घटना की भाजपा ने कड़ी निंदा की और इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर महासचिव राकेश सिंह ने मंदिर के पास मांस का एक टुकड़ा फेंकने की निंदा की। इधर विधायक सरयू राय के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने टेल्को थाने में सहायक सिटी एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।