अब झारखंड में KG से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय 15 जनवरी तक रहेंगे बंद
रांची : राज्य में बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने KG से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
पहले आठ जनवरी तक स्कूल बंद रहने का आदेश जारी हुआ था लेकिन ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने आगामी 15 जनवरी तक KG से कक्षा पांच तक के सभी विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया है। अब 16 जनवरी 2023 से कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।
आपको बता दें कि झारखंड इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। राज्य के अधिकांश जिलों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट रहने की अपील की है।
