Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

नक्सलियों ने 27 जनवरी को किया झारखंड-बिहार बंद का ऐलान

प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला की गिरफ्तारी के विरोध में किया आह्वान

गिरिडीह : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी ने किशन दा उर्फ ​​प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला दी की गिरफ्तारी के खिलाफ 27 जनवरी को झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है। नक्सली संगठन माओवादी के दोनों राज्यों की स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने इस बारे में प्रेस बयान जारी किया है।

जारी प्रेस बयान में एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने बताया है कि झारखंड-बिहार में 21 से 26 जनवरी तक संगठन प्रतिरोध दिवस मनाएगा। इसलिए 27 जनवरी को दोनों राज्यों में नक्सली बंदी रहेंगे।

प्रवक्ता आजाद ने बताया कि प्रशांत बोस और शीला दोनों गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके बाद भी सरकार इन दोनों को पूर्वी सिंहभूम की जेल में कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे रही है।

दोनों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। प्रवक्ता आजाद ने कहा कि दोनों ने संगठन में रहते हुए किसानों, मजदूरों और शोषितों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

इसलिए संगठन दोनों की भूमिका को महत्वपूर्ण मानता है और जेल में स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने और गिरफ्तारी के विरोध में 27 जनवरी को झारखंड-बिहार में बंद का आह्वान किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *