Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नगर पंचायत ने किराये की जांच के बाद पांच दुकानों का निबंधन किया निरस्त, जलकर के 56 बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस करने की अनुशंसा

लातेहार : एसडीओ सह नगर पंचायत पदाधिकारी शेखर कुमार ने पांच दुकानों का निबंधन निरस्त कर दिया है। क्योंकि नगर पंचायत द्वारा की गयी जांच में पुष्टि हुई कि जिनके नाम पर दुकान आवंटित है, उन्होंने अपनी दुकान किराये पर लगा रखी है। साथ ही उन दुकानदारों के नाम नोटिस जारी किया है जिन्होंने अभी तक बकाया जमा नहीं किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

नगर पंचायत पदाधिकारी शेखर कुमार ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा सभी सभी होल्डिंग टैक्स, जलकर, व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) एवं दुकानों के बकाया किराये की वसूली के संबंध में नोटिस जारी किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत लातेहार के उन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है जिन्होंने बकाया राशि जमा नहीं की है। इसी तरह जल कर के बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है और जलकर के 56 बकायादारों के कनेक्शन काटने और सर्टीफिकेट केस करने की संस्तुति की गयी है।

मौके पर निरीक्षण के साथ ही शेष होल्डिंग टैक्स व ट्रेड लाइसेंस के डिफाल्टरों को राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

लातेहार नगर पंचायत न्यूज