Breaking :
||डॉ. कमलेश उरांव पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड में कल से डॉक्टरों की हड़ताल, सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार||लातेहार: बालूमाथ-हेरहंज-पांकी सड़क निर्माण के गुणवत्ता की खुलने लगी पोल, सड़क गड्ढे में तब्दील, बड़े हादसे को दे रही दावत||झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश||अब यात्रियों को मिली रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन||लातेहार: नेतरहाट के पर्यटन स्थलों में चल रही योजनाओं को जल्द पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश||झारखंड: गबन मामले में सहायक अभियंता के खिलाफ मुख्यमंत्री ने दी अभियोजन की मंजूरी||JSSC करायेगा स्टेनोग्राफर परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी||झारखंड: पत्नी की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, छह पुलिसकर्मी निलंबित, SHO लाइन हाजिर||चार उपायुक्तों को मिली बढ़ते अपराध और नक्सली गतिविधियों पर नियंत्रण की शक्ति||पुलिस की मीडिया पॉलिसी को लेकर DGP ने जारी किया आदेश, अब मीडिया को ब्रीफ नहीं करेंगे पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी
Thursday, September 21, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: तीन बच्चों की मां को हुआ पुलिस कांस्टेबल से प्यार, प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

रांची : रांची के लापुंग थाना क्षेत्र के सापुकेरा गांव निवासी नंदा मुंडा की हत्या उसकी पत्नी कंचन मुंडा और उसके प्रेमी पुलिस कांस्टेबल इलियाजर कुजूर ने मिलकर कर दी। नंदा मुंडा की पत्नी तीन बच्चों की मां कंचन मुंडाईन अंचल कार्यालय में अनुसेवक हैं। जबकि पुलिस कांस्टेबल इलियाजर कुजूर लापुंग थाने में तैनात है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम कंचन मुंडाईन ने अपने कथित प्रेमी इलियाजर कुजूर के साथ मिलकर नंदा मुंडा की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपी पुलिस कर्मियों इलियाजर कुजूर और कंचन मुंडा को बचा रही है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने आरोपी पुलिस कर्मी को मौके से गायब कर दिया। ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। उन्होंने थाने का घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी पुलिसकर्मी को ग्रामीणों के हवाले कर दिया जाये, ताकि ग्रामीण उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकें। ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे थे, लेकिन पुलिस बलपूर्वक शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी, जहां ग्रामीणों ने हंगामा किया।

देर रात नंदा मुंडा के शव को ग्रामीणों ने थाने से कब्जे में लिया और फिर गांव सापुकेरा ले गये। देर रात तक हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रजत माणिक बाखला, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार भी लापुंग पहुंच गये। सापुकेरा गांव पहुंचे पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को बताया कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल इलियाजर कुजूर और नंदा मुंडा की पत्नी कंचन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।