Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

झारखंड: छह बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

खूंटी : बीमा के बीस लाख रुपये हड़पने और अपने प्रेमी के साथ रहने के लालच में छह बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

तोरपा के एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के रनिया थानांतर्गत सोदे पंचायत के बासिल सुरीन (48) की गत मंगलवार की रात हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 72 घंटे के अंदर सुलझा लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस हत्याकांड को मृतक की पत्नी मरियम सुरीन ने अपने प्रेमी सिमोन आईंद के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी जरियागढ़ थानांतर्गत निधिया गांव निवासी और वर्तमान में खादगढ़ा रांची में रहने वाले सिमोन आईंद को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक वासिल सुरीन द्वारा कराए गए 20 लाख रुपये की बीमा राशि को हड़पने की नीयत से उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा साबल, एक स्कूटी और मृतक वासिल का टूटा मोबाइल सहित तीन मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसडीपीओ ने बताया कि गत बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रनिया-सोदे रोड पर गोपला पुल के पास खून से लथपथ वासिल का शव बरामद किया था। इस संबंध में स्वजनों के बयान पर रनिया थाना में मामला दर्ज किया गया था।

Jharkhand Khunti News Today