Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम||लातेहार: पूजा के लिए पांकी से नगर मंदिर जा रहा ऑटो हेरहंज में पलटा, महिला-बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Thursday, November 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

15 अक्टूबर तक झारखंड से मॉनसून की हो जायेगी विदाई, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

रांची : राज्य में मौसम साफ हो गया है। बीते दिनों पांच दिनों तक बारिश हुई, जिसके बाद से आसमान एकदम साफ हो गया है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले 36 से 48 घंटे के अंदर राज्य के अधिकांश हिस्से से मानसून के वापस लौट जाने की उम्मीद है। इस दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि इस बार मानसून की विदाई में देरी हो सकती है। 12 से 13 अक्टूबर तक अधिकांश जिलों से मानसून की विदाई होगी। पूरे झारखंड से 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से मानसून के लौटने की उम्मीद है। इन दिनों तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मानसून के लौटने दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है लेकिन बारिश परेशान करने वाली नहीं होगी।

बादलों के छंटने के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गयी है। तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। सर्वाधिक बारिश वाले इलाके चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में आज हल्के बादल छाये रहेंगे। दिन में उमस परेशान करेगी जबकि शाम में मौसम सुहाना होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक कोडरमा में आसमान में साफ रहेगा। अगले तीन दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है। पलामू, गढ़वा व लातेहार में वर्षा नहीं हुई। इस लिए अधिकतम में बढ़ोतरी जारी है। अधिकतम तापमान में 1.3 डिसे. की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिसे. की कमी हुई है। इस कारण लोगों को रात में उमस भरी गर्मी से थोड़ी निजात मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिसे. व न्यूनतम तापमान 24.2 डिसे. रहा।

पांच दिनों में 196.3 एमएम हुई बारिश

अक्टूबर माह के पांच दिनों में 196.3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है। पांच अक्टूबर के बाद बारिश नहीं हुई है। एक जून से अभी तक की बात करें तो 954.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है जबकि सामान्य वर्षापात के तहत इस अवधि में 1119.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। सामान्य वर्षापात से अभी भी 164.7 एमएम कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है।

Jharkhand Weather Update News