Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मामा के घर से नाबालिग लड़की लापता, विशेष समुदाय के युवक पर भगा ले जाने का आरोप

पलामू : जिले के पांकी प्रखंड के करार गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी एक सप्ताह से लापता है। उसके रिश्तेदार नेपाल से आकर उसे अपने साथ घर ले जाने वाले थे। उससे एक दिन पहले 24 जून को लड़की अपने मामा के घर से लापता हो गयी। इस संबंध में किशोरी के मामा ने 26 जून को पांकी थाने में मामला दर्ज कराया है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने लड़की को बेचने या हत्या करने की आशंका जतायी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि पिछले दो साल से किशोरी अपने मामा के घर करार में रह रही थी। नेपाल में उसका अपना घर है। दो माह पहले उसकी मां की मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी किशोरी की दादी, चाचा, फुआ आदि ने देते हुए उसे लेने आने की बात कही थी। 25 जून को सभी को आना था। इसी बीच 24 जून की रात करीब दो बजे लड़की लापता हो गयी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शनिवार को किशोरी के मामा ने आरोप लगाया कि करार गांव के ही समीर आलम उर्फ तनवीर आलम उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जिसका अभी तक पता नहीं चला है। भागने में गांव के अनवारूल हक उर्फ छोटू ने पूरा सहयोग किया है। इस मामले की जानकारी पांकी थाने में दी गयी है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। शिकायत दर्ज करते समय पुलिस ने बताया था कि लोकेशन पता चलने पर सूचित किया जायेगा।