Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

मंत्री चंपई सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया चेन्नई

मंत्री चंपई सोरेन

रांची : राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की हालत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सोमवार को चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया है। सोरेन के साथ उनका बड़ा बेटा भी चेन्नई गया है। मंत्री एक सप्ताह से बीमार हैं।

बताया गया है कि मंत्री जी का शुगर लेवल कम हो गया है इसलिए उन्हें चेन्नई ले जाना पड़ा है। चंपई सोरेन इससे पहले दो बार चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। यह तीसरी बार है जब उन्हें चेन्नई ले जाया गया है। उन्हें तेज बुखार था। उन्हें रविवार सुबह चार बजे जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था। यहां उनके खून और पेशाब की जांच के लिए सैंपल लिए गये।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी उनका हालचाल लेने टीएमएच पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे चेन्नई ले जाने की सलाह दी।

इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर चंपई सोरेन के स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में साथी मंत्री चंपई सोरेन जी को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई भेजा जा रहा है। चंपई दा की तबीयत बिगड़ने के बाद टीएमएच जमशेदपुर में इलाज चल रहा था। आप जल्द स्वस्थ हों यही ईश्वर से कामना है।

मंत्री चंपई सोरेन