Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

मंत्री बादल पत्रलेख तीन जुलाई को करेंगे देवघर श्रावणी मेले का उद्घाटन, जानिये विधि-व्यवस्था के क्या हैं इंतजाम

देवघर : राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख तीन जुलाई को प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का उद्घाटन झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा बॉर्डर पर करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने दुम्मा बॉर्डर से लेकर बाबा मंदिर तक कांवरियों के लिए छावनी की व्यवस्था की है। साथ ही गंगा से लाए रेत को कांवरियों की सुविधा के लिए जगह-जगह बिछाया गया है।

इस संबंध में देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन ने जगह-जगह पर कांवरियों की सुविधा के लिए सेल काउंटर बनाया है। मेला के सफल संचालन के लिए 21 ओपी में मेला क्षेत्र को बांटा गया है। इन ओपी क्षेत्र में मेला व्यवस्था के कार्यों जैसे पंडाल निर्माण, पथ प्रकाश, कांवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात की व्यवस्था के लिए पुख्ता तैयारी कर ली गयी है। मेला क्षेत्र में 1200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रहेंगे। कांवरिया पथ पर 10 हजार से ज्यादा क्षमता वाले आध्यात्मिक भवन में कांवरियों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

कांवरियों की कतार लगने वाले रूट लाइन में वाटरप्रूफ पंडाल बनाये गये हैं। मेले में शिवभक्तों की सुविधा के लिए और भीड़ नियंत्रित करने के लिए नयी व्यवस्था की गयी है। पहली बार मिस्ट कूलिंग सिस्टम और कतार में बदलाव देखने को भी मिलेगा। वातावरण को ठंडा रखने के लिए बीच-बीच में फुहारा सहित फॉग सिस्टम लगाया गया है।

इस साल शीघ्र दर्शनम कूपन के लिए भरे जाने वाले फॉर्म का झंझट खत्म कर दिया गया है। अब पुरोहित का नाम, पता, मोबाइल नंबर और विशेष कोड उपयोग करने का नया सिस्टम लगाया गया है, जिससे पुरोहितों को तुरंत कूपन उपलब्ध कराया जायेगा। शीघ्र दर्शनम कूपन की कीमत श्रावण महीने के दौरान 500 रखी गयी है लेकिन शनिवार, रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा पूरी तरह से बंद रहेगी। श्रावणी मेला में देवघर पहुंचने वाले कांवरियों के लिए बाबा मंदिर में अर्घा से जलार्पण की व्यवस्था की गयी है।

पूरे श्रावणी मेले के दौरान स्पर्श पूजा और वीआईपी पूजा बंद कर दिया गया है। बीमार, बुजुर्गों और भीड़ से बचने वाले भक्तों के लिए बाह्य जलार्पण की व्यवस्था की गयी है। पहली बार टू वे ऑडियो कैमरा सिस्टम लगाया गया है। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी जब कोई कॉमन सूचना देना चाहेंगे, तो वह कंट्रोल रूम से किसी को भी दे सकते हैं।

726 पुलिस पदाधिकारियों सहित 8700 पुलिसकर्मी तैनात

पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर 726 पुलिस पदाधिकारियों सहित मेला में 8700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कतार में लगने वाले कांवरियों को अगर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होती है, तो उनके लिए प्रशासन ने ईसीजी की व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स और बाबा मंदिर के ट्रामा सेंटर में डिजिटल इसीजी मशीन लगायी है, जिसकी जरूरत पड़ने पर ईसीजी आसानी से कराया जा सकेगा। ईसीजी की रिपोर्ट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के मोबाइल मैसेज के द्वारा आ जायेगा।