Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: थर्ड रेल लाइन निर्माण स्थल पर उग्रवादियों ने किया हंगामा, वाहन में लगायी आग

पलामू : जिले में पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड पर मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास भीम चूल्हा टनल (सुरंग) निर्माण स्थल पर सोमवार देर रात उग्रवादियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उग्रवादियों ने निर्माण कार्य में लगे कंपनी के कर्मियों से बदसलूकी की और एक वाहन में आग लगा दी।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया गया कि सोमवार देर रात उग्रवादियों ने निर्माण स्थल पर कर्मियों से बदसलूकी की और फायरिंग कर दी। इसी दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे बोलेरो पूरी तरह से खाक हो गयी। उग्रवादियों ने वहां खड़े अन्य वाहनों में भी आग लगा दी लेकिन कर्मियों ने उन्हें तुरंत बुझा दिया। माना जा रहा है कि यह करतूत TSPC के दस्ते की हो सकती है।

मोहम्मदगंज थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने घटना में उग्रवादियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मौके से TSPC के नाम का एक पर्चा भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आशंका जतायी जा रही है कि तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के प्रबंधन में हड़कंप मचाकर लेवी वसूलने की मंशा से यह कार्रवाई की गयी है। पूर्व में भी कई बार निर्माण कंपनी के कर्मियों को निशाना बनाया जा चुका है। भीम चूल्हा टनल का काम सुनसान जगह और पहाड़ के नीचे किया जा रहा है।

पलामू थर्ड रेल लाइन