Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में विवाहिता की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बालूमाथ की ताजा खबर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मासियातू गांव में एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। महिला मासियातू गांव निवासी प्रमोद प्रसाद गुप्ता की पत्नी सुनीता देवी बतायी जाती है। घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद प्रसाद गुप्ता गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के लिए बमनहेरुआ गांव गया था और देर रात अपने घर लौटा जहां उसकी पत्नी खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

उधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। बालूमाथ थाना पुलिस ने मौके से जांच के दौरान दो चाकू, एक मोबाइल चार्जर व एक मोबाइल बरामद किया है। विवाहिता की हत्या किसने और क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि महिला मासियातू गांव में ही एक किराना की दुकान चलाती थी। गांव वालों के मुताबिक उसे किसी से कोई शिकायत और झगड़ा नहीं थी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की कड़ी निंदा करते हुए हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की गयी है। हत्या के बाद मासियातू और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

बालूमाथ की ताजा खबरें