Breaking :
||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर||लातेहार: अगर आपात स्थिति में आपको चाहिए पुलिस की सहायता तो डायल करें 112, एसपी ने किया लांच||लातेहार: हेरहंज से बाइक चोर मोहम्मद दिलशाद गिरफ्तार, चोरी की 9 बाइकें बरामद, जेल||लातेहार में पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, हार्डकोर नक्सली छोटू खरवार के दस्ते का करता था नेतृत्व||मुख्य सचिव पद से हटाये गये सुखदेव सिंह, एल खियांग्ते को मिली जिम्मेदारी||ED के बुलावे पर नहीं आये साहिबगंज एसपी नौशाद आलम||पलामू: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूरे परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी||नक्सलियों के 15 लाख रुपये नॉन बैंकिंग कंपनियों में जमा कराने के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, बालूमाथ थाने में दर्ज हुआ था मामला||The News Sense की खबर का असर, बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से नहीं हुई कोयले की ढुलाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दिया साधुवाद
Thursday, December 7, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

पलामू: छह साल छोटे प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहिता, पति ने प्रेमी के साथ किया विदा

पलामू : जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी गांव में एक बच्ची की मां को अपने से छह साल छोटे प्रेमी के साथ पकड़ा गया। महिला पिछले कई दिनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। ग्रामीणों ने शक के आधार पर प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।

महिला का पति, सास-ससुर सभी घर से बाहर काम करते हैं। ग्रामीणों ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह प्रेमी को छोड़कर पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई। पति को फोन पर सूचना मिली तो वह पत्नी को छोड़ने के लिए तैयार हो गया। महिला प्रेमी साथ गई और अपनी बेटी को भी ले गई।

गोइंदी के टंकू सिंह की पत्नी रेशमी देवी (25) का कुसडीह-बनई निवासी अरुण मोची (19) से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घर में किसी के न होने का फायदा उठा रहे थे। अरुण अक्सर गोइंदी आता था। रेशमी के साथ रहता था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। उसने दोनों को पकड़ लिया।

महिला रेशमी देवी का अपने पति से अक्सर विवाद रहता था। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। प्रेमी के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला सामने आया। महिला की शादी साल 2017 में हुई थी। उसके मायका मेदिनीनगर के चियांकी में हैं।

महिला व उसके प्रेमी को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने बैठक की। मैंने महिला को समझाने की पूरी कोशिश की। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने को तैयार थी। कई घंटों तक चली बैठक के बाद ग्राम सभा में पति से फोन पर पत्नी को छोड़ने की सहमति ली गई। इसके बाद दोनों को गांव से विदा कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *