Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

लातेहार: माओवादियों ने पुल निर्माण स्थल पर मचाया उत्पात, एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों में लगा दी आग

लातेहार : जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के सरनाडीह गांव के पास पुल निर्माण स्थल पर गुरुवार की रात नक्सलियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन व चार ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स मामले की जांच कर रही है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात 10-15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद मजदूरों को कब्जे में लेकर निर्माण स्थल से थोड़ी दूर ले गये। इसके बाद नक्सलियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक पोकलेन और चार ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान नक्सलियों ने मौके पर मौजूद मुंशी व कुछ मजदूरों की पिटायी भी की। साथ ही निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। नक्सलियों ने बिना इजाजत काम शुरू करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। इसके बाद नक्सली जंगल की ओर चले गये। मजदूरों ने बताया कि सभी नक्सली अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। कयास लगाया जा रहा है कि नक्सलियों ने लेवी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में दहशत का माहौल है।