Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवालातेहार

लातेहार ब्रेकिंग: थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी की साइट पर माओवादियों ने किया हमला, तीन कर्मी घायल

मुकेश/चंदवा

लातेहार : सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर टोरी से पतरातू तक तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही KEC कंपनी के माल्हन साइट पोल संख्या 173/17 पर माओवादियों ने हमला कर दिया है। इसा दौरान माओवादियों ने दहशत फैलाने के उदेश्य से निर्माण साइट पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में कंपनी के तीन कर्मी घायल हो गये हैं।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना सूचना के बाद चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर माओवादियों की तलाश कर रही है। साथ ही घायल कर्मियों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घायल कर्मियों में इंजीनियर शिव कुमार यादव (23 वर्ष) पिता गणेश यादव औरंगाबाद, बिहार जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जबकि विशेश्वर यादव (35 वर्ष) पिता धनेश्वर यादव, सिरम, बालूमाथ, लातेहार व विकास यादव् पिता बलराम यादव सिरम, बालूमाथ, लातेहार शामिल है।

घटना की सूचना पर लातेहार एसपी अंजनी अंजन चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों की स्थिति को जाना। साथ ही घटना से सम्बंधित पूरी जानकारी अन्य कर्मियों से ली।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जाता है कि चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्हन में KEC कंपनी के कर्मी साइट पर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान माओवादियों के एक दस्ते ने उनपर हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग शरू कर दी। इस फायरिंग की घटना में कंपनी के तीन कर्मियों को गोली लगी है। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची चंदवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।