Breaking :
||पलामू की महिला विधायक पर सार्वजनिक मंच पर हेमंत सोरेन की टिपण्णी से भाजपा में आक्रोश, कहा- महिलाओं का सम्मान करना भूल गये हैं मुख्यमंत्री||अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर
Saturday, December 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडल

झारखंड: माओवादियों ने किया कर्फ्यू का ऐलान, शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील

माओवादियों ने लगाया कर्फ्यू

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड के कोल्हान मंडल क्षेत्र में माओवादियों ने कर्फ्यू घोषित कर दिया है। नक्सली नेता कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी को लेकर पछले दिनों बंद का आह्वान किया गया था, इसी क्रम में अब नक्सलियों ने कोल्हान में करीब 30 किलोमीटर के इलाके में शुक्रवार शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

नक्सलियों ने 30 किमी के दायरे में आने वाले सभी गांवों में मानकी मुंडा, डाकुवा व ग्रामीणों में पर्चे बांटकर लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। पर्चे में यह भी लिखा है कि पूरे इलाके में आईईडी बम लगाये गये हैं। अगर वे घर से बाहर निकलते हैं तो बम की चपेट में आने से उनकी मौत हो सकती है। जंगल-पहाड़ की तरफ भूलकर भी कदम न रखें, गाड़ी लेकर जायें तो हॉर्न बजाते रहें।

माओवादियों के इस फरमान से चाईबासा के गोइलकेरा, टोंटो, बरकेला, अराहासा, बरालगिया, भरनिया, पोरोंगिर, कुइरा इलाके में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया है। बंद होने से पहले ही यहां सन्नाटा पसर गया है। नक्सलियों के ऐलान के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

गौरतलब है कि यह वह इलाका है जहां पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान इन दिनों नक्सलियों की घेराबंदी कर बड़ा अभियान चला रहे हैं। इस बीच, पिछले सप्ताह नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे बिछाई गयी बारूदी सुरंगों में विस्फोट की दो घटनाओं में नौ जवान घायल हो गये थे। शुक्रवार को भी एक जवान विस्फोट में घायल हुआ है।

माओवादियों ने लगाया कर्फ्यू