Breaking :
||लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल

ममता देवी की विधानसभा सदस्यता रद्द, स्पीकर ने दी मंजूरी, छह महीने के अंदर होंगे उपचुनाव

रांची : कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गयी है। कोर्ट के फैसले के बाद विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने उनकी सदस्यता रद्द दी है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सोमवार को अयोग्यता आदेश जारी किया।

जानकारी के मुताबिक, 13 दिसंबर को हजारीबाग जिला अदालत ने गोला फायरिंग मामले में ममता देवी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी। स्पीकर ने कोर्ट के आदेश की तारीख से उनकी सदस्यता रद्द करने का आदेश जारी किया है। अब रामगढ़ सीट खाली हो गयी है। वह कांग्रेस के सिंबल पर विधायक चुनी गयीं थीं। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत, वह सजा की समाप्ति के बाद छह साल की अवधि के लिए किसी भी चुनाव लड़ने से अयोग्य हो जाती है। अब चुनाव आयोग छह माह के भीतर उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी करेगा।

आपको बता दें कि अगस्त 2016 में गोला में पावर प्लांट कंपनी के मेन गेट पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी। तत्कालीन बीडीओ दिनेश प्रसाद सूरी की शिकायत पर ममता और जायसवाल सहित कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।