Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल

धनबाद : सोमवार को हावड़ा-नयी दिल्ली रेल मार्ग पर धनबाद और गोमो स्टेशन के बीच निचितपुर-तेतुलमारी रेल स्टेशन के बीच पोल नंबर 283/14 – 283/16 के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें छह लोग जिंदा जल गये। जबकि इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गये हैं। मृतक मजदूर झारखंड के लातेहार, पलामू और उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले थे।

बताया जाता है कि निचितपुर रेल फाटक के पास मजदूर खंभा गाड़ रहे थे और उन्होंने शटडाउन नहीं लिया। काम के दौरान खंभा लड़खड़ा कर 25000 वोल्ट के ओवरहेड तार से टकरा गया, जिसके बाद करंट लगने से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं।

मौके पर पहुंचे धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि घटना में मृत साइट सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आयी है। सभी मजदूर रेल विकास निगम लिमिटेड के थे। घटना की जांच की जा रही है।

धनबाद-गया रेल खंड में बिजली का खंभा लगाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में पलामू व लातेहार जिले के कुल चार मजदूरों की मौत हो गयी। जिसमें लातेहार जिले के लातेहार व बरवाडीह के एक-एक व पलामू जिले के सतबरवा के दो सगे भाई शामिल हैं।

धनबाद ट्रेन हादसे में मारे गये छह मजदूरों में से दो लातेहार जिले के रहने वाले हैं। एक है दिनेश भुइयां (24) पिता पलावा भुइयां, जो लातेहार थाना क्षेत्र के रिचुघुटा के पतरातू गांव का निवासी है, जबकि दूसरा बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव का संजय राम (35) है।

लातेहार के अलावा दो मजदूर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों सगे भाई थे। जिसमें गोविंद कुमार सिंह (30) व श्यामदेव सिंह (48) शामिल हैं। दो भाइयों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।