Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर रिम्स से फरार कैदी शाकिब पत्नी के साथ गिरफ्तार||लातेहार: नियमों की अनदेखी कर बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने से वंचित||पलामू: बेटों की कुकर्मों से सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगने के कारण अधेड़ दम्पति ने कर ली खुदकुशी||धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के मामले में जेलर निलंबित, दो पिस्तौल बरामद||धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आईजी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश||पलामू: धनबाद जेल में हुई घटना के बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में छापा, बंद हैं कई बड़े कुख्यात सरगना||लातेहार: बालूमाथ में शराब की दुकान हैंडओवर लेने पहुंची कंपनी को अंग्रेजी शराब की पेटी में भरी मिली ईंट||रिम्स में इलाज करा रहा कैदी शाकिब पुलिस को चकमा देकर फरार||लातेहार: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में घायल दोनों युवकों की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बाबूलाल मरांडी बोले देश में मोदी की गारंटी
Tuesday, December 5, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: हथियार के बल पर पंचायत समिति सदस्य के घर से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के सोहदाग गांव में मंगलवार की रात नकाबपोश डकैतों ने पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो के घर डाका डाला। इस दौरान डकैतों ने करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य रेशमा बानो ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे वे लोग अपने घर में थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग उसके घर का दरवाजा खोलने लगे। जब उसकी सास ने दरवाजा खोला तो दरवाजे पर नकाबपोश अपराधियों को खड़ा देख चिल्लाने लगी, जिस पर अपराधियों ने उसकी सास को धक्का दे दिया और हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद डकैतों ने करीब डेढ़ घंटे तक घर में लूटपाट की।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि डकैतों की संख्या करीब छह थी। इनमें से पांच डकैत हथियार के साथ घर के अंदर थे और एक डकैत घर के बाहर पहरा दे रहा था। उन्होंने बताया कि उनके ससुर कलीम मियां इलाज के लिए फैजाबाद जाने के लिए मंगलवार को ही घर से निकले थे। घर में परिवार के केवल चार सदस्य थे। उनमें से तीन महिलायें थीं।

पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि डकैतों ने घर में रखे नकदी के अलावा सभी के आभूषण भी लूट लिये। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।

इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगी।

Latehar Latest News Loot