Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट के सामान व हथियार बरामद

पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बंका नदी पुल से पहले बरवाडीह के आसपास हुई लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गयी स्कूटी, आइफोन, मोबाइल फोन, लूट में इस्तेमाल एक देशी कट्टा और बाइक बरामद किया है।

गौरतलब है कि गत 24 जून को बरवाडीह के आसपास तीन अज्ञात अपराधियों ने मेदिनीनगर के सुदना के सुरेश दुबे से लूटपाट की थी। मोबाइल, स्कूटी, बैग, 38 हजार रुपये नगदी लूट लेने के संबंध में पाटन थाना में कांड संख्या 104/23 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सदर एसडीपीओ कार्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मंगलवार को बताया कि लूटे गिरोह के एक सदस्य 18 वर्षीय आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सरगना राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूट में इस्तेमाल देशी कट्टा को बरामद किया गया। राहुल पूर्व में भी लूटकांड में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांड के तीसरे आरोपी सरोज कुमार उर्फ सूरज (18) को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर कांड में लूटी गई स्कूटी, तीन मोबाइल एवं एक बैग बरामद किया गया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राहुल नावाजयपुर के कोल्हुआ, सरोज कुमार उर्फ सूरज पाटन के करर कला एवं आनंद कुमार इसी थाना क्षेत्र के किशुनपुर का निवासी है।

पुलिस टीम में पाटन के थाना प्रभारी गुलशन गौरव, पुअनि राबिन्स कुमार, सअनि सह किशुनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज एवं जवान शामिल थे।