Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में हल्का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लेस्लीगंज प्रखंड में कार्यरत हल्का नंबर छह के कर्मचारी धीरेंद्र दीक्षित को मंगलवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे पलामू जिला मुख्यालय स्थित एसीबी कार्यालय लाया गया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रामाशंकर सिंह ने एसीबी को दिये गये आवेदन में कहा था कि कर्मचारी ने जमीन के म्युटेशन के लिये 12 हजार रुपये की मांग की है। जांच में सच्चाई सामने आने पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।