Breaking :
||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर||लातेहार: अगर आपात स्थिति में आपको चाहिए पुलिस की सहायता तो डायल करें 112, एसपी ने किया लांच||लातेहार: हेरहंज से बाइक चोर मोहम्मद दिलशाद गिरफ्तार, चोरी की 9 बाइकें बरामद, जेल||लातेहार में पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर गिरफ्तार, हार्डकोर नक्सली छोटू खरवार के दस्ते का करता था नेतृत्व||मुख्य सचिव पद से हटाये गये सुखदेव सिंह, एल खियांग्ते को मिली जिम्मेदारी||ED के बुलावे पर नहीं आये साहिबगंज एसपी नौशाद आलम||पलामू: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूरे परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी||नक्सलियों के 15 लाख रुपये नॉन बैंकिंग कंपनियों में जमा कराने के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, बालूमाथ थाने में दर्ज हुआ था मामला||The News Sense की खबर का असर, बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से नहीं हुई कोयले की ढुलाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दिया साधुवाद
Thursday, December 7, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में दो महिलाओं समेत हत्या के तीन आरोपियों को उम्रकैद

पलामू : जिला सिविल कोर्ट के षष्टम जिला अपर सत्र न्यायाधीश अमरेश कुमार की अदालत ने शनिवार को हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

इस मामले में चंद्रमा सिंह ने रेहला थाना में 22 सितंबर, 2013 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। आरोप था कि 21 सितंबर, 2013 की रात 8:30 बजे चन्द्रमा सिंह घर के दरवाजे पर थे। इस बीच जानकारी मिली कि कधवन स्टैंड स्थित फूड जंक्शन होटल के समीप उनके पुत्र अजीत सिंह के साथ सुनील कुमार सिंह की नोक-झोंक हो रही है। जानकारी के बाद उनका दूसरा पुत्र नरेंद्र कुमार अपने भाई के साथ वहां पहुंचा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी दौरान सुनील कुमार सिंह ने उनके पुत्र अजीत सिंह को पिस्तौल से गोली मारकर घायल कर दिया। उनके दूसरे पुत्र नरेंद्र सिंह ने सुनील सिंह को पकड़ने की कोशिश की तो उसे भी गोली लग गयी। दोनों का इलाज सदर अस्पताल मेदिनीनगर में चला, जहां इलाज के दौरान अजीत सिंह की मौत हो गयी जबकि नरेंद्र सिंह को रांची रेफर कर दिया गया।

चंद्रमा सिंह ने पुत्र की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इस मामले में अदालत ने साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए रेहला थाना के कधवन निवासी सुनील कुमार सिंह, चंदा देवी और अनिता देवी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही 50 हजार व 25-25 हजार रुपये अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड भी लगाया है।

Palamu News Today