Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में जमीन कारोबारी की चाक़ू मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

रांची : राजधानी रांची के पिठोरिया इलाके में अपराधियों ने जमीन कारोबारी आजाद हुसैन की हत्या कर दी। यह घटना रविवार सुबह हुई। पिठोरिया पुलिस के मुताबिक आजाद की हत्या चाकू मारकर की गयी है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम हत्याकांड में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह कांके थाना क्षेत्र के रहने वाले आजाद हुसैन को कुछ लोग घर से बुलाकर पिठोरिया के ओएना गांव ले गये। गांव में बातचीत के दौरान आजाद की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।

चाकू से हमला किए जाने की सूचना पर पिठौरिया व बीआइटी ओपी थाना पुलिस दोनों मौके पर पहुंच गयी। तब तक गांव वाले आजाद को जिंदा समझकर अस्पताल ले गए थे। हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद पिठोरिया इलाके में जमीन का कारोबार करता था।