Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में अपराधियों ने जमीन व्यवसायी धवन राम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घायल धवन राम को स्थानीय लोगों ने तत्काल रिम्स पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एदलहातू चौक के पास धवन राम एक पान गुमटी के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और धवन को सात गोली मारी। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल जमीन व्यवसायी को तत्काल रिम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धवन बरियातू के महाराणा सिंह गली का रहने वाला था। घटना के समय उसके साथ खड़े भोला सिंह नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है। उसका भी रिम्स में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। धवन राम जमीन के कारोबार को लेकर ही स्थानीय अपराधियों के निशाने पर था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद चश्मदीदों से अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।