Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, गिरफ्तार

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के भटवा टोली गांव में एक बेटे ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने ही पिता को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे सोनू उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

मिली जानकारी के अनुसार भटवा टोली निवासी जामा उरांव रविवार को अपने घर के बाहर लकड़ी काट रहा था। इस दौरान कुछ बच्चे वहां खेलने आ गये थे। जामा उरांव बच्चों से बात कर रहे थे। इसी बीच उसका बेटा सोनू उरांव वहां पहुंचा और पिता से किसी बात को लेकर झगड़ने लगा। सोनू हाथ में डंडा लेकर आया था। झगड़े के दौरान उसने अपने पिता के सिर पर डंडे से कई वार किये। सर में चोट लगने से मौके पर ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जहां उसकी मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और मामले की जांच करते हुए छापेमारी कर आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने जामा उरांव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।

थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।