Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

JHARKHAND BREAKING: NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में झामुमो करेगा वोट

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने सुनाया फैसला

रांची : झारखंड में महागठबंधन सरकार में सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का फैसला किया है। इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कार्यालय आदेश जारी किया है। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी सांसदों और विधायकों को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश में बताया गया है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार है। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आदेश में आगे लिखा गया है कि पार्टी उचित विचार-विमर्श के बाद राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है। आप के सभी सांसदों/विधायकों को 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया जाता है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें