Breaking :
||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज||कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से मिला ‘कुबेर का खजाना’, नोट इतने कि मशीनों ने काम करना किया बंद||लातेहार: दहेज हत्या के आरोपी पति को 15 वर्ष सश्रम कारावास की सजा||झारखंड के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने पदभार संभाला, कहा- राज्य का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता||15 दिसंबर से शुरू होगा झारखंंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र||लातेहार: आपात स्थिति में ‘शक्ति’ एप के जरिये महिलायें दर्ज करा सकती हैं शिकायत, महिलाओं के लिए है कारगर||लातेहार: अगर आपात स्थिति में आपको चाहिए पुलिस की सहायता तो डायल करें 112, एसपी ने किया लांच
Thursday, December 7, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में JKM की महिला उग्रवादी व एक JJMP समर्थक गिरफ्तार, JKM का सरगना फरार

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

महिला उग्रवादी क्रशर, माइंस और ईंट भट्ठे पर पर्चा छोड़कर वसूलती थी लेवी

लातेहार : जिले की मनिका थाना पुलिस को दो अहम् सफलतायें मिली हैं। एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मनिका थाना पुलिस ने झारखंड क्रांति मोर्चा की महिला उग्रवादी हसीना खातून उर्फ जाहिना खातून उर्फ हसीना को नामुदाग से गिरफ्तार किया है। जबकि मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी जेजेएमपी समर्थक नीरज पासवान को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसमें एसआई मिथलेश कुमार, एसआई गौतम कुमार व सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गठित दल ने नामुदाग स्थित क्रशर से हसीना खातून को गिरफ्तार किया। हसीना खातून मनिका थाना क्षेत्र में क्रशर ईंट भट्ठे, पत्थर माइंस से झारखंड क्रांति मोर्चा उग्रवादी संगठन के नाम और लेवी वसूलने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि हसीना के पास से तीन लेवी के लिए लिखा गया पर्चा बरामद किया गया है।

पांकी की रहने वाली है गिरफ्तार महिला उग्रवादी

उन्होंने बताया कि हसीना पिता कयूम अंसारी मूल रूप से पांकी थाना क्षेत्र के सोस गांव की रहने वाली है। वह पूर्व माओवादी शंकर राम के साथ मिलकर नया संगठन झारखंड क्रांति मोर्चा बनायी है और लेवी वसूलने का काम कर रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि संगठन का सरगना शंकर राम फरार है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि हसीना पहले भी अपराधिक मामलों में जेल जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें :- Special Report: मनिका में 8 साल के बच्चे ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, नियमों को ताक पर रखकर मिल रही राशि

मिली जानकारी के अनुसार हसीना ने संगठन के नाम पर मनिका के कई लोगों से लेवी वसूलने का काम की थी।वहीं दोमुहान नदी के पास लूट कांड में भी संलिप्त रहने का मामला सामने आया था।

मनिका में JJMP समर्थक चढ़ा पुलिस के हत्थे

थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरी ओर एसआई प्रदीप राय, आरक्षी विनय कुमार व सशस्त्र बल की टीम ने मनिका प्रखंड मुख्यालय से जेजेएमपी समर्थक नीरज पासवान को गिरफ्तार किया। नीरज जेजेएमपी के उग्रवादी तिवारी और आजाद के साथ बात करता था और पुलिस की गतिविधि का खबर पहुंचाता था। उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित शराब दुकान पर राइफल के साथ मार पीट करने और धमकाने के मामले में नीरज पासवान ही आजाद के लिए रेकी का काम किया था।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने बताया कि जेजेएमपी के उग्रवादी आजाद शराब दुकान पर धमकाने की घटना में नीरज पुलिस के गतिविधि का खबर उग्रवादी को पहुंचाता था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार नीरज पासवान के पास से चोरी की एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।

छापेमारी अभियान में कई पुलिस के जवान शामिल थे। मौके पर एसआई मिथलेश कुमार, गौतम कुमार, प्रदीप राय समेत कई लोग उपस्थित थे।