Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: सड़क निर्माण स्थल पर JJMP उग्रवादियों का हमला, बिना इजाजत काम नहीं करने की चेतावनी

लातेहार : रविवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र के एकमहुआ गांव में सड़क निर्माण कार्य स्थल पर जेजेएमपी के हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के मोबाइल लूट लिये और बिना इजाजत काम नहीं करने की चेतावनी भी दी।

जानकारी के अनुसार जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नाम पर तीन चार लोग एकमहुआ गांव स्थित सड़क निर्माण कार्य स्थल पहुंचे और कर्मियों को काम रोकने की धमकी दी। मौके पर उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के नाम से पर्चा भी छोड़ा है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस संबंध में सड़क निर्माण कार्य में लगे संवेदक मोहम्मद तनवीर ने बताया कि दो-तीन लोग हथियार लेकर निर्माण स्थल पर पहुंचे और धमकी दी। साथ ही जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के नाम पर पर्चा भी छोड़ा है।

आपको बता दें कि चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत स्थित एकमहुआ गांव से आमझरिया तक (6.3 किलोमीटर) सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग लातेहार के द्वारा कराया जा रहा है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चला रही है।