Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम||लातेहार: पूजा के लिए पांकी से नगर मंदिर जा रहा ऑटो हेरहंज में पलटा, महिला-बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Thursday, November 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी के पहले मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराया

रांची : राज्य की राजधानी रांची में पहली बार आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन जापान और मलेशिया के बीच पहला मैच खेला गया। मुकाबले में जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। मैच में शानदार खेल के लिए नगाई हाजुकी को प्लेयर्स आफ द मैच का खिताब मिला।

जापान की टीम को 13वें मिनट में ओगावा रिका ने बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट का पहला गोल था। हाफ टाइम तक जापान की टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ के खेल में भी जापानी टीम ने लगातार हमला जारी रखा। तोरियामा मई ने 43वें मिनट में एक शानदार गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। खेल के अंतिम 54वें मिनट में शिहो ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोलकर टीम को 3-0 से बड़ी जीत दिला दी।

इस दौरान मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा। स्टेडियम के भर जाने के बाद लोगों ने मोरहाबादी मैदान में लगे एलईडी स्क्रीन पर मैच देखा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल के प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। चीयरलीडर्स ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Women’s Asian Hockey Champions Trophy 2023