Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरखेल

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, देखें भारत के मैचों का शेड्यूल

ICC Mens Cricket World Cup 2023

कैंडी : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने मंगलवार को यहां कैंडी में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

टीम लगभग एशिया कप टीम जैसी ही है, तिलक वर्मा, संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम से बाहर रखा गया है।

भारत चार तेज गेंदबाजों शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज व तीन स्पिनर रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ उतर रहा है।

टीम में केएल राहुल की वापसी हुई है, जिन्हें साल की शुरुआत में आईपीएल में जांघ में चोट लग गयी थी, हालांकि वह बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं और संभवतः श्रीलंका में एशिया कप के बाद के चरणों के दौरान भारतीय टीम से जुड़ेंगे। राहुल के टीम में होने से संजू सैमसन बाहर हो गये हैं, साथ ही तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी बाहर हो गये हैं।

विश्व कप गुरुवार, 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और पहले मैच में 2019 के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगे। रविवार, 19 नवंबर को उसी स्थान पर फाइनल मैच भी खेला जायेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगा।

अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप में दस टीमें भाग लेंगी, जो 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 स्थानों पर खेला जायेगा, जिसमें अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। इस आयोजन में 46 दिनों में 48 मैच खेले जायेंगे।

अहमदाबाद और चेन्नई के अलावा अन्य स्थान बेंगलुरु, दिल्ली, धर्मशाला, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे हैं। जबकि गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम अभ्यास खेलों की मेजबानी में हैदराबाद के साथ शामिल होंगे।

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल

8 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
11 अक्टूबर: भारत vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली
14 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
19 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, पुणे
22 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर: भारत vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर: भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर: भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ICC Mens Cricket World Cup 2023