Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

हेरहंज में धानक्रय केंद्र का उद्घाटन, कल से शुरू होगी खरीदारी

लातेहाऱ : हेरहंज प्रखण्ड परिसर स्थित गोदाम में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास व सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल ने धान क्रय केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसानों को धान क्रय केंद्र में आसानी से धान बेच सकेंगे।

वहीं सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल ने कहा अब तक किसान बाजारों में कम दाम में धान बिक्री करने को विवश थे। अब किसानों को बाजार में धान नही बेचनी पड़ेगी अब वह सीधा लैम्प्स में आकर अपना धान बेच पायेंगे और उचित मूल्य भी मिल पायेगा।

जन सेवक सह कृषि पदाधिकारी समीर भेंगरा ने कहा कि इस लैम्पस केंद्र में 16 दिसम्बर 2021 से धान की खरीदारी शुरू कर दी जाएगी। जहां लैम्प्स के अध्यक्ष-बालदेव उरांव व सचिव-निखिल कुमार राणा के द्वारा धान की खरीदारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि नये किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगा। इस वर्ष धान की खरीद 1940 व बोनस 110 रुपये प्रति किवंटल सरकारी दर पर की जाएगी।

मौके पर जनसेवक सूर्य प्रकाश कुमार, अध्यक्ष-बालदेव उरांव, सचिव-निखिल कुमार राणा, अशोक गुप्ता, योगेंद्र यादव(कृषक मित्र), लालदेव गंझू समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *