Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में दो करोड़ की अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू : उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-98 कउवल गांव में छापेमारी कर करीब 2.20 करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की। इस दौरान कुल 14 हजार लीटर अवैध स्प्रिट भी जब्त किया गया। इस छापेमारी के दौरान मदन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उत्पाद अधीक्षक ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छत्तरपुर के कउवल गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान पता चला कि अवैध रूप से भारी मात्रा में स्प्रिट से शराब बनायी जा रही है। यह कारोबार राजू विश्वकर्मा की मनरेगा पशुशाला में चल रहा था। उसी में मदन इंजीनियरिंग वर्क्स नाम से वेल्डिंग की दुकान भी चलती है। उसी की आड़ में अवैध शराब बनायी जा रही थी।

छापेमारी कर जब्ती एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गयी। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें 350 गैलन स्प्रिट से भरे और 20 खाली गैलन भी मिले और 5 प्लास्टिक ड्रम भी मौके से जब्त किये गये।

Palamu Latest News Today