Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

झारखंड के चाईबासा में आईईडी विस्फोट, कोबरा के छह जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान हुआ विस्फोट

रांची : चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र स्थित तुम्बाहाका में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को आईईडी विस्फोट में छह जवान घायल हो गये। घायल कोबरा के चार जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। चारों जवानों को खेलगांव स्थित स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतारा गया। वहां से एंबुलेंस से मेडिका अस्पताल ले जाया गया।

घायल जवानों में अजय लिंडा (29), शाहरुख खान (27), भरत सिंह राय (26) और मुकेश कुमार सिंह (38) हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य जवानों को भी हेलीकाप्टर से रांची लाया जायेगा। घायलों में अलोक दास (40) और बीर पाल सिंह तोमर शामिल है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि कोल्हान क्षेत्र के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के पास भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना की सूचना मिली थी। सूचना के बाद कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार दोपहर पुलिस बल को देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। पुलिस बल ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस बल को भारी होते देख माओवादी घने जंगल की ओर भाग गये। करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इसमें गोली लगने से छह जवान घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।