Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट, एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा में IED ब्लास्ट

रांची : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के पास नक्सलियों द्वारा शुक्रवार को किये गये आईईडी विस्फोट में कोबरा का एक जवान चिरंजीवी परते (30) घायल हो गया। उसे हेलीकॉप्टर से रांची के खेलगांव लाया गया। वहां से मेडिका अस्पताल की एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जवान का इलाज मेडिका स्थित एमआईसीयू में चल रहा है। डॉ. मयंक शेखर जवान का इलाज कर रहे हैं। जवान के सीने में चोट लगी है। जवान की हालत स्थिर है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान तुम्बाहाका के आसपास सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से आईईडी विस्फोट किया गया, जिसमें कोबरा जवान चिरंजीव पराटे घायल हो गया। पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस मुख्यालय एवं रांची सीआरपीएफ के सहयोग से घायल जवान को तत्काल हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल के पास तलाशी अभियान के दौरान 11 व 12 जनवरी को नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी ब्लास्ट में कोबरा 209 बटालियन के नौ जवान घायल हो गये थे।

घायल जवानों में सौरभ कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमरेश सिंह, अजय लिंडा, शाहरुख खान, भारत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास और बीर पाल सिंह तोमर। इनमें से चार जवानों शाहरुख खान, भरत सिंह राय, सौरभ कुमार और अजय लिंडा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा गया है।

चाईबासा में IED ब्लास्ट